समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली से पहले हंगामा हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस बहुउद्देशीय भवन में धरने पर बैठ गए और पुलिस पर रैली में आने वाले वाहन रोकने का आरोप लगाया। इस पर एसपी जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं को शांत कराया।
