भारत छोड़ो आंदोलन की 86वीं वर्षगांठ पर ग्रेट मिशन स्कूल में हुए कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

आजादी के आंदोलन के दौर के नायकों,तरानों,
कहानियों से स्कूली बच्चों को अवगत कराने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों की आज ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल पीरुमदारा में विधिवत शुरुआत हुई।कार्यक्रम संयोजक नवेंदु मठपाल ने बताया कि रचनात्मक शिक्षक मंडल की पहल पर आज भारत छोड़ो दिवस की 86 वीं वर्षगांठ से 15 अगस्त तक रामनगर के आसपास के विभिन्न विद्यालयों में आजादी के आंदोलन को केंद्रित कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

इसी क्रम में सप्ताह भर तक चलने वाले कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत आज ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल पीरुमदारा से हुई।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है गीत के सामूहिक वाचन से हुई। बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षिका हिमानी थापा ने जानकारी दी कि भारत छोड़ो आन्दोलन, 8 अगस्त 1942 को आरम्भ किया हुआ।यह एक ऐसा आन्दोलन था जिसका लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विश्वविख्यात काकोरी काण्ड के ठीक सत्रह साल बाद 8 अगस्त सन 1942 को गांधीजी के आह्वान पर समूचे देश में एक साथ आरम्भ हुआ। यह भारत को तुरन्त आजाद करने के लिये अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एक सविनय अवज्ञा आन्दोलन था।
इस मौके पर गाओ आजादी के तराने प्रतियोगिता के तहत अलीशा, सारा, अंतशा,प्राची,रुचि सुयाल,आयान कोहली,आराध्या,चंद्रिका ने बाजी मारी। कविता सुनाओ प्रतियोगिता में आराश प्रीत ने बाजी मारी,आजादी के आंदोलन के नायकों के चित्र बनाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में गीत रावत प्रथम,आरव रावत द्वितीय,आराध्या जोशी तृतीय रहीं जबकि सीनियर वर्ग में भाव्या रजवार प्रथम,
अलशिफा द्वितीय,प्रशांत तृतीय रहे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक प्रसून श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नलिनी श्रीवास्तव, हिमानी थापा,मो सिराज, किरन रावत,ललिता पंत,संध्या,अर्जुन कश्यप, पूरन पवार,प्रीतम मौजूद रहे।