समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में चोर-उचक्के भी सक्रिय रहे। इस बीच मंच में खड़गे के पीछे बैठे रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। पूर्व विधायक ठुकराल ने कोतवाली हल्द्वानी को सौंपी तहरीर में कहा है कि शनिवार को मंच पर थे तभी उनका मोबाइल फोन गुम हो गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
