पल्सर मोटरसाइकिल में चरस लेकर जा रहा कमलुवागांजा में रहने वाला विक्रम गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने पल्सर बाइक सवार को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलि के नेतृत्व में पुलिस टीम सात अगस्त को चेकिंग अभियान चला रही थी तभी गौलापार बाईपास रोड स्थित यात्री विश्रामगृह के पास विक्रम सिंह बर्गली मूल निवासी ग्राम गलनी थाना खनस्यूं और हाल निवासी गिरिजा विहार कमलुवागांजा को रोक तलाशी ली गई तो उसके पास से 369 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। तस्कर को पकड़ने वाली टीम में एसआई मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, सुच्चा सिंह, शिवम कुमार शामिल रहे।