हल्द्वानी के इस वार्ड में शिक्षक की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड-37 में संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इधर पुलिस ने‌ शव का‌ पोस्टमार्टम कराया है।  जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की रात वार्ड-37 के चौफुला चौराहा निवासी चंद्रकला (39) पत्नी गोविंद लोहिया ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ‌ली। इधर काठगोदाम थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के लोगों ने महिला की मौत की खबर पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला को फंदे से उतार दिया गया था और परिजन उसे लेकर अस्पताल भी गये थे। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह का पता चल पाएगा। इधर आज शुक्रवार 28 जून को पोस्टमार्टम कराया गया। बताया गया कि गोविंद बागेश्वर में सरकारी शिक्षक है और उसकी पत्नी यहां पुत्र के साथ रहती थी। सूत्रों के अनुसार गोविंद व उसकी पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *