बनभूलपुरा पुलिस ने लापता बालक को छह दिन बाद सकुशल बरामद कर परिजनों की मुस्कान लौटाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

दिनांक *08.08.2026* को ऊषा देवी पत्नी स्व. पप्पू यादव, निवासी जवाहर नगर वार्ड नं0 15, कोतवाली बनभूलपुरा, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल द्वारा थाना बनभूलपुरा में प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनका *लगभग 12 वर्षीय पुत्र दिनांक 02.08.2026 को शाम करीब 07:00 बजे घर से बिना* बताए कहीं चला गया था, जो काफी तलाश करने के बाद भी घर वापस नहीं आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए *कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 129/2026, धारा 140(3) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना अ0उ0नि0 पुष्कर आर्या के सुपुर्द की गई। बालक की सकुशल बरामदगी हेतु दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए आस-पास के क्षेत्रों में तलाश एवं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस टीम के प्रयासों के फलस्वरूप *लापता बालक को गौलापार स्टेडियम के सामने वाली गली, बागजाला* जाने वाले रास्ते से सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामद बालक को आवश्यक कार्यवाही के उपरांत उसकी *माता श्रीमती ऊषा देवी के सुपुर्द* किया जा रहा है।

*पुलिस टीम*
*1.* अ0उ0नि0 पुष्कर आर्या
*2.* का0 हरीश रावत
*3.* का0 हेम चंद डालाकोटी