हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ व चंपावत के लिए हेलीकॉप्टर सेवा इस दिन से पुनः चालू, पहले हफ्ते में तीन दिन और फिर रोजाना मिलेगी उड़ान सेवा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हेरिटेज सर्विस के जीएम मनीष भंडारी ने जानकारी दी है कि कल सात जून से हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए उड़ान सेवा पुनः चालू हो जाएगी। 07 से 20 जून तक यह सेवा हफ्ते में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार चालू रहेगी। साथ ही 21 जून से पुनः रोज चालू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व में शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा किन्हीं कारणों से बंद कर दी गई थी, इसे एक बार फिर शुरू किया जा रहा है।