कुमाऊं में यहां भाजपा नेत्री से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, अब आरोपी के धमकाने का आडियो वायरल

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन अब कथित आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी की ओर से पीड़िता को बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने वायरल आडियो की जांच की बात कही है। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी भाजपा नेत्री ने कुछ दिन पहले संजय दत्ता के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कराया था। अब इस मामले को लेकर दो आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें कथित रूप से पीड़िता को धमकी दी जा रही है। ऑडियो में कथित रूप से आरोपी कह रहा है कि वह जेल जाने की पूरी तैयारी में है। मेरी जमानत हो जाएगी। तू देख मैं क्या कर सकता हूं। मैं जेल जाऊंगा, लेकिन तेरा पूरा खानदान खराब करके जाऊंगा। आरोपी पीड़िता की बहनों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है। इधर पुलिस ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *