न्याय देवता गोलज्यू के दरबार पहुंचा हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मामला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारी समाज संगठन ने हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर हल्द्वानी में हीरानगर स्थित न्याय देवता गोलज्यू के दरबार में अर्जी लगाकर न्याय की गुहार लगाई है। राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि पुराने जमाने में न्यायालय नहीं होते थे तब लोग अन्याय के खिलाफ न्याय देवता के मंदिर में अर्जी लगाते थे। यह प्रथा आज भी कायम है। उन्होंने हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर जनमत सर्वे को गलत बताते हुए कहा कि यह पर्वतीय क्षेत्र के लिए व्यवहारिक नहीं है। कुमाऊं मंडल से धीरे-धीरे से सारे दफ्तर शिफ्ट किए जा रहे हैं। अब हाईकोर्ट को शिफ्ट करना न्याय संगत नहीं है। गुहार लगाने वालों में राज्य आंदोलनकारी हुकुम सिंह कुंवर, जगमोहन चिलवाल, बृज मोहन सिजवाली, केडी पाण्डेय, डॉ.केदार पलड़िया, पृथ्वी पाल रावत, भुवन तिवारी, बालम सिंह बिष्ट, दीपक रौतेला, रवि गुप्ता, अनीता बर्गली आदि शामिल हैं।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *