हल्द्वानी। नैनीताल शहर के रूसी बायपास मार्ग में निर्माणाधीन सीवर लाइन में लापरवाही बरतने तथा समय अंतर्गत डामरीकरण का कार्य न किए जाने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक पीआईयू, यूयूएसडीए नैनीताल नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है। कुमाऊं आयुक्त रावत द्वारा पूर्व में नैनीताल शहर से रूसी बायपास मार्ग में सीवर लाइन के निर्माण के लिए खुदान कार्य के उपरांत मलबे को वैसे ही छोड़ दिया जा रहा था, जिससे पूरा मलबा कीचड़ के रूप में सड़क पर फैला हुआ था। इसमें दुर्घटना होने की प्रबल संभावनाएं होने के चलते, आयुक्त दीपक रावत ने उक्त के निस्तारण हेतु तत्काल कॉम्पेक्शन करने एवं किसी भी दशा में सड़क पर कीचड़ ना हो हर प्रकार से सेफ्टी रहे इसके निर्देश दिए गए थे। जिसमें परियोजना प्रबंधक द्वारा कुमाऊं आयुक्त को सभी कार्यों को पूर्ण रूप से संपादित किए जाने की आख्या दी गई थी, लेकिन बार-बार परियोजना प्रबंधक को नैनीताल से रूसी बाईपास तक समय अंतर्गत डामरीकरण कार्य कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए, किंतु परियोजना प्रबंधक द्वारा समय अंतर्गत भी उक्त मार्ग का डामरीकरण कार्य नहीं किया गया, जिससे उक्त मार्ग में भविष्य में कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है लिहाजा कुमाऊं आयुक्त ने परियोजना प्रबंधक उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।
Related Posts
हल्द्वानी का यह मुख्य मार्ग 20 जनवरी से दो महीने तक रहेगा बंद
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड हल्द्वानी में पीलीकोठी चौराहे से नीम के पेड़ तक मंगलवार 20 जनवरी से…
उत्तराखंड हाईकोर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष का फैसला 18 अगस्त को होगा, 500 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड सोमवार 18 अगस्त 2025 को माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल…
शरीर के अंगों में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, माइग्रेन से जीवनभर का छुटकारा कैसे मिलेगा, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड शरीर के अंगों में दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, माइग्रेन और पैरालिसिस आदि गंभीर…
