मैथ्स विजार्ड, स्पेल जीनियस प्रतियोगिता हल्द्वानी में होगी

हल्द्वानी।सीआरसी नगर क्षेत्र (जेल रोड ) में कल 22 नवंबर बुधवार को समग्र शिक्षा, जनपद नैनीताल के तत्वावधान में जनपद स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पेल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनपद के आठ विकास खंडों के चयनित विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। दोपहर एक बजे मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर डॉ.जोगेंद्र रौतेला विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करेंगे। यह जानकारी खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने दी।