शीशमहल रामलीला कमेटी के पांच साल बाद हुए चुनाव, मनोज अध्यक्ष बने

ख़बर शेयर करें
युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के 16 पदों पर हुआ चुनाव
हल्द्वानी। पांच वर्ष के बाद शीशमहल रामलीला युवा सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति का चुनाव निर्वरोध संपन्न हुआ। इसमें समिति के 33 में से 29 सदस्यों ने हिस्सा लिया। चुनाव अधिकारी विनोद भट्ट, केशव तिवारी, प्रेम जोशी व कैलाश बल्यूटिया के दिशा निर्देश में चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मेयर रौतेला के प्रयासों से शीशमहल रामलीला का भव्य भवन बनाया गया है।
वर्ष 2018 के बाद हुए चुनाव को लेकर गहमागहमी रही। करीब 2 घंटे की बैठक के उपरांत सर्वसम्मति से 16 पदों पर सहमति बनी। इनमें मुख्य व्यवस्थापक गिरीश तिवारी, मनोज तिवारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष-दिनेश फुलारा, सचिव विक्रम डंगवाल, महामंत्री-एन नडी तिवाडी,कोषाध्यक्ष-सुरेश तिवारी,सह कोषाध्यक्ष नंदन बिष्ट व मोहन अधिकारी ,सह महामंत्री-नारायण दत्त,महिला उपाध्यक्ष-पुष्पा संभल,जबकि व्यवस्थापक-जगदीश गौड़,मोहन बल्यूटिया ,हरीश बल्यूटिया,भास्कर बल्यूटिया,भुवन तिवारी,कैलाश तिवारी शामिल हैं। इस मौके पर नव मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गई। इस मौके पर  समिति के सदस्य हरीश पांडे,दयानंद तिवारी,कमल पपनै, उमेश तिवारी,नेत्र बल्लभ ब्रजवासी,चन्द्रशेखर शर्मा,मनीष गौड ,अनिल तिवारी,विपिन  जोशी,पंकज खत्री, बालम मेहरा, खीमानन्द तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *