उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ की कार्यकारिणी गठित, इन्हें बनाया अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में ऋषिकेश में हुई.। इसमें गढ़वाल संभाग की सभी यूनियन उपस्थित रही। जिसमें महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी ने गढ़वाल मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें पंच केदार ट्रक यूनियन के जितेंदर बिष्ट को कार्यकारी अध्यक्ष एवं गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण बड़ोनी को बनाया गया। उपाध्यक्ष में कुलदीप बहुगुणा, किशन सिंह रमोला, कोषाध्यक्ष हेमंत कंसवाल, संरक्षक जगमोहन सकलानी, दिनेश बहुगुणा, मुख्य सलाहकार गजेंद्र सिंह नेगी,  कार्यकारिणी सदस्य मे सुशील मलिक, जगत सिंह रावत, राजेंद्र सिंह चौहान, आयुष नेगी, पकंज स्याना, आशीष राणा, नरेन्द्र कैन्तूरा, देव सिंह चौहान अर्जुन सिंह चौहान और प्रदेश संघर्ष समिति का भी गठन किया गया। जो संघर्ष समिति सरकार से ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के मुद्दों की बात करेगी।  उत्तराखण्ड की सभी यूनियन अब उत्तराखण्ड देव भूमि ट्रक आनर्स महासंघ के बैनर के नीचे काम करेगी ओर जिसका मुख्य कार्यालय हल्द्वानी ओर उप कार्यालय ऋषिकेश मे होगा। बैठक मे ललित पाठक, गिरीश मेलकनी, बृजेश तिवारी, जय उप्रेती, राजेश नौलिया, हरीश जोशी, दयाकिशन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *