हल्द्वानी में यहां महिला ने पड़ोसी युवक पर‌ लगाया मारपीट का आरोप, कोतवाली में मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में महिला ने उसके पति और परिवार से मारपीट का आरोप लगाकर पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिद्धवली कॉलोनी निवासी गीता ने कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी नवीन पर मारपीट, गाली-गलौच और धमकी का आरोप लगाया है। गीता के मुताबिक 17 मई की शाम नवीन उनके घर के गेट के नीचे से मिट्टी खोद रहा था। पति गोकुल सिंह के मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे पति का हाथ व कंधा टूट गया। पुलिस के मुताबिक मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *