बाल विवाह एवं बालश्रम मुक्त उत्तराखंड व सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर रैली निकाली

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एव जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी की मौजूदगी में पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, आरटीओ एवं विभिन्न विद्यालयों के सहयोग से सोमवार  26 मई को बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड एवं बाल श्रम मुक्त उत्तराखंड एवं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य बालकों के लिए पढ़ाई का महत्व एवं बाल विवाह तथा बाल श्रम के दश प्रभाव तथा अपराध के संबंध में जागरूक करना था। रैली को जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला न्यायालय परिसर तल्लीताल, नैनीताल से शुरू हुई। रैली में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुधीर तोमर, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश विक्रम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश शुक्ल, सिविल जज सीनियर डिवीजन हर्ष यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन तनुजा, प्रथम अपर सिविल जज रुचिका गोयल, द्वितीय अपर सिविल जज सुश्री आयशा, थाना अध्यक्ष रमेश बोरा, श्रम विभाग से प्रदीप बिष्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन से किरन पंत, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम नैनीताल से सोहन तिवारी, हेमा शर्मा, प्रीता भट्ट, पंकज, यशवंत, अंबिका, अमित, हर्ष, कुंदन लाल शाह समेत भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, मोहन लाल शाह बालिका इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के बच्चे शामिल रहे। रैली का समापन फ्लैट्स मल्लीताल पर किया गया।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement