हल्द्वानी में बारिश का कहर, नैनीताल जिले में 14 सड़कें बंद, जगह-जगह जलभराव, जेसीबी से करानी पड़ी निकासी, इस रेलवे स्टेशन में भरा पानी, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में बीती मंगलवार की रात्रि से हो रही मूसलाधार बरसात से शहर के विभिन्न इलाकों में जल भराव होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट टीम सहित मौके पर मौजूद रहे। जल भराव निकासी के लिए जगह-जगह जेसीबी लगाकर भारी बरसात में प्रशासन की टीम जुटी रही। सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने रकसिया नाला, कलसियानाला, हाइडल गेट, एसबीआई चौराहा, देवखड़ी नाला सहित कई इलाकों का निरीक्षण कर मौके पर जेसीबी लगाकर जल भराव से निकासी की मॉनिटरिंग की।

https://youtu.be/_Ln2Fcyuw9o?si=QN0YHBQ6UmGkTeUs

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार सुबह से ही लगातार हुई मूसलाधार बरसात की वजह से शहर में कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति और कई स्थानों पर नहरो के ओवरफ्लो होने पर परेशानी शुरू हुई।

जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए भारी बरसात में सरकारी मशीनरी के साथ सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई टीम सहित स्थलीय निरीक्षण को निकले। उन्होंने काठगोदाम क्षेत्र में रकसिया नाला, कलसिया नाला, हाइडल गेट, देवखड़ी नाला, एसबीआई चौराहा, सहित जल भराव वाले इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। और कई स्थानों पर मौके पर जेसीबी लगाकर जल निकासी की मॉनिटरिंग की और अधिकारियों को मौके पर डटे रहने के निर्देश दिए।

इधर बारिश से नैनीताल जिले में एक राज्य मार्ग समेत 14 सड़कें बंद हो गई। लालकुआं रेलवे स्टेशन भी पानी से भर गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *