बारिश का रेड अलर्ट, नैनीताल जिले में भी चार जुलाई को स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी होने पर उधम सिंह नगर जिले के बाद नैनीताल जिले में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके तहत नैनीताल जिले में कल चार जुलाई गुरुवार को समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज बुधवार तीन जुलाई को आदेश जारी कर दिए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *