कुमाऊं में यहां चोरी की नौ मोटरसाइकिलों के साथ दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में पिछले कुछ समय से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस वाहन चोरों की तलाश में जुटी रही और सफलता प्राप्त की।भूपेन्द्र सिंह अधिकारीफैजानदीपांशु और मुकेश पांडे सहित अन्य पीड़ितों ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मल्लीताल पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें कुछ संदिग्ध लोगों को चोरी की बाइक ले जाते देखा गया। पुख्ता सुराग मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता से बीती 25 मई रविवार को नैनीताल मंगोली क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वे हल्द्वानी, बाजपुर, रामनगर सहित कई क्षेत्रों से बाइक चोरी कर चुके हैं और मंगोली के जंगलों में छिपाते हैं। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर नलनी क्षेत्र के जंगल से 8 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इस प्रकार कुल 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं जिनमें स्पलेंडर, अपाचे और रॉयल एनफील्ड बुलेट जैसी मोटरसाइकिल शामिल हैं। नैनीताल एसएसपी पीएं मीणा ने आज सोमवार 26 मई को मामले का खुलासा किया।

गिरफ्तार  किए गए आरोपी 

दीपक सिंह बिष्ट निवासी ग्राम घूग्धू खाम, नैनीताल (उम्र – 24 वर्ष) व आकाश, निवासी खुशालपुर, बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर, ऊधम सिंह नगर (उम्र – 20 वर्ष)। इन अभियुक्तों ने वाहन चोरी को अपना पेशा बना रखा था और विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरी कर उन्हें जंगलों में छिपा दिया करते थे। उनका उद्देश्य इन बाइकों को आगे बेचकर कमाई करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *