हल्द्वानी नगर निगम प्रशासन व देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बीच हुई समझौता वार्ता, इन मांगों पर बनी सहमति

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ शाखा हल्द्वानी व नगर निगम प्रशासन के मध्य नगर निगम सभागार में आज मंगलवार को  सफाई कर्मचारियों से सम्बंधित मांंगपत्र पर समझौता वार्ता हुई।  वार्ता में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, लेखाकार गणेश भट्ट, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल, कार्यालय अधीक्षक गिरीश भट्ट, स्वास्थ्य लिपिक कुंजन जोशी और एसआई अमोल असवाल मौजूद थे।

{“capture_mode”:”AutoModule”,”faces”:[]}
इस दौरान मोहल्ला स्वच्छता समिति वाले कर्मचारियों के 500 रूपए प्रतिदिन के एरियर के भुगतान के लिए एक सप्ताह भर में संघ से पुनः वार्ता पर सहमति बनी। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों की वर्ष 2011 से ईपीएफ राशि शीघ्र जमा करने, वर्ष 2016 में नियमित हुए कर्मचारियों को भी नियमितीकरण से पूर्व का लाभ देने पर सहमति जताई गई। नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि एसीपी वाली सभी फाईलें पूर्ण कर ली गयी हैं, उसके एरियर के भुगतान की तैयारी चल रही है। वार्ता में सफाई कर्मचारियों को बरसाती देने, साल में 2400 रुपये वर्दी के लिए देने पर भी सहमति बनी। इस दौरान 11 सूत्रीय मांगों पर वार्ता हुई। इसके साथ ही यह व्यवस्था बनाई गई है कि जिन कर्मचारियों को वेतन आदि किसी प्रकार की समस्या होगी, वे तीन बजे के बाद स्वास्थ्य अधिष्ठान में संपर्क कर सकते है। वार्ता में संघ के शाखा अध्यक्ष रवि चिंडालिया, उपाध्यक्ष विशाल, जय प्रकाश, दिनेश चौधरी, चौधरी अमरदीप, चौधरी अशोक, मुकेश, विजय पाल, सिद्धार्थ, रतन, अनूप, चंदन, राजेश, रामू भारती, राजेश भारती, विरेन्द्र, विजय, कैलाश बाबू, शम्मी, प्रमोद आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *