कुमाऊं कमिश्नर आईएएस दीपक रावत ने तीनपानी बाईपास, मोटाहल्दू में एनएचएआई के कार्यों का किया निरीक्षण, कहा-बनेगा ड्रेनेज सिस्टम, जमीन वालों को मिलेगा मुआवजा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज मंगलवार को तीनपानी बाईपास, मोटाहल्दू क्षेत्र में एनएचएआई के द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। तीनपानी बाईपास पर एनएचएआई के द्वारा रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण लोगों के घरों, खेतों में पानी वर्षाकाल में आने की शिकायत पर आयुक्त रावत ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई, जल निगम, सिंचाई के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षाकाल के पानी के ड्रेनेज के लिए सिस्टम बनाये जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो सर्विस मार्ग बन रहा है वहां पर नहर की चौडाई को बढाया जाए और उस पानी को अन्यत्र छोडा जाए जिससे लोगों के घरों एव फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। इसके लिए आयुक्त रावत ने सिंचाई, एनएचएआइ एवं जल निगम के अधिकारियों को प्लानिंग के तहत कार्य कर जल निकासी की सिस्टम को सही व्यवस्था के तहत करने के निर्देश दिये।
क्षेत्रवासियों द्वारा बताया गया किया कि उनकी भूमि का अधिग्रहण कर लिया है लेकिन मुआवजा नहीं मिला। आयुक्त ने कहा सभी को भूमि का मुआवजा शीघ्र दिया जायेगा। उन्होंने इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियो को निर्देशित किया है कि क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा पूर्व में ड्रेनेज का प्रस्ताव नहीं था आबादी बढने से ड्रेनेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके लिए ड्रेनेज के प्रस्ताव भेज दिये हैं। शीघ्र ही जल निकासी की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई विकास मित्तल, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *