हिंसा में घायल नगर निगम कर्मचारियों से मिले हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के बनभूलपुरा हल्द्वानी क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुई हिंसा में घायल हुए नगर निगम कर्मचारियों से हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने मुलाकात की। विधायक ने कर्मचारियों का हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि आजादी से लेकर आजतक हल्द्वानी में कभी भी इस प्रकार की घटना नहीं हुई है यहाँ हमेशा अमन चैन और एकता का माहोल रहा हैं। कांग्रेस अहिंसा में विश्वास रखने वाली पार्टी है और इस प्रकरण में लिप्त जो भी दोषी हों उनके खिलाफ कानून के दायरे में कानूनी कार्यवाही हो और इस पूरे प्रकरण की सिटिंग जज की निगरानी में निष्पक्ष जांच हो। इस दौरान विधायक के साथ जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के महामंत्री मलय बिष्ट, देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, निवर्तमान पार्षद राधा आर्या, विक्रम रंधावा, हेमंत साहू, सुमित कुमार, अविनाश रंधावा, आयुष, कार्तिक, ब्रह्मपाल आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *