भाजपा कार्यकर्ता प्रवास को पहुंचे गांव, घर-घर जाकर मोदी सरकार की योजनाएं बताईं

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत प्रवासी कार्यकर्ता हल्द्वानी विकासखंड के चांदनी चौक घुडदौड़ा पहुंचे। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और पत्रक बांटे गये। इस दौरान बूथ संख्या 204 के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धपोला व प्रवासी कार्यकर्ता विशंभर कांडपाल की मौजूदगी में बूथ समिति की बैठक हुई। इस दौरान व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ ही पिछले चुनावों में प्राप्त मतों के आधार पर बूथ की समीक्षा करने, 51 फीसदी से अधिक वोटों का लक्ष्य रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को स्वच्छता अभियान चलाने, नमो व सरल ऐप डाउनलोड करने की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों से सुझाव भी लिए गये। अभियान में जिला कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र बिष्ट, नंदन सिंह धपोला, पन्ना प्रमुख राजेंद्र मेहता, ठाकुर लाल वर्मा, मोहन धपोला, डूंगर सिंह कुल्याल, मतदाता प्रमुख नवीन सिंह क्वीरा, महेंद्र धपोला, छह प्रोग्राम प्रमुख राजेन्द्र सिंह मेहता, आनंद सिंह नेगी, महेंद्र सिंह धपोला, हेम अवस्थी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *