हल्द्वानी में देवभूमि उधोग व्यापार मंडल ने बैठक से किया किनारा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक से किनारा कर लिया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि जन व व्यापारी हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल व महामंत्री नेत्र बल्लभ जोशी ने संयुक्त रूप से प्रेस को बयान जारी कर कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का गठन 1994 में राज्य आंदोलन के दौरान किया गया था। राज्य का एक मात्र व्यापार मंडल है जो राज्य के व्यापारियों व उपभोक्ताओं के हितों के लिए कार्य करता रहा है। राज्य के भीतर आज व्यापार मंडलों की बाढ़ सी आ गई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अपने सिद्धांतों में चलता रहेगा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल शहर के विकास के साथ ही व्यापारियों व उपभोक्ता हितों के लिए काम करता रहेगा। देवभूमि उधोग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि शहर की सडक़ों के चौड़ीकरण, अतिक्रमण जैसे मुद्दों को लेकर व्यापार मंडलों की ओर से संयुक्त बैठक बुलाई गई है, इसी बैठक से सहमत न होते हुए देवभूमि व्यापार मंडल ने किनारा किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *