बड़ी खबर: दुष्कर्म का आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी के रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 24 दिन पहले तक मुकेश बोरा भारतीय जनता पार्टी का सम्मानित नेता हुआ करता था। हालाकि मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो का केस दर्ज होने के बाद भाजपा ने मुकेश बोरा को पहचानने से इंकार कर दिया। इधर पुलिस ने 24 दिन बाद मुकेश बोरा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आज दोपहर में एसएसपी इस मामले का खुलासा करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *