हल्द्वानी में मां के साथ बाजार गई किशोरी से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी की पिटाई लगा पुलिस को सौंपा

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में 12 वर्षीय किशोरी के साथ बाजार में एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की मां ने तुरंत युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगानी शुरू कर दी। इस दौरान वहां लोग एकत्र हो गए और उन्होंने भी युवक की जमकर पिटाई लगाई। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इधर बनभूलपुरा पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बनभूलपूरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि बीते शनिवार को किशोरी अपनी मां के साथ शनि बाजार गई थी। इस दौरान एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। यह बात किशोरी ने तुरंत अपनी मां को यह बात बताई। मां ने उसी समय युवक को पकड़ लिया। पहले तो खुद आरोपी युवक को थप्पड़ जड़े। विवाद देख स्थानीय लोग व दुकानदार भी एकत्र हो गए। उन्होंने भी युवक की पिटाई लगा दी। हंगामे की सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी इंदिरानगर निवासी सादाब के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *