उत्तराखंड के 19 हजार व्यापारियों का जीएसटी जुर्माना माफ, इस व्यापार मंडल ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर ने राज्य के 19 हजार व्यापारियों का जीएसटी पर जुर्माना और ब्याज माफ करने का स्वागत किया है। कुंवर ने कहा कि सरकार के निर्णय से व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। कुंवर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चारधाम के नाम के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कानून बनाने के कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया है।

उन्होंने हिमालयी राज्यों के बिकास के लिए पृथक नीति बनाने की वकालत करने के लिए भी मुख्यमंत्री को बधाई दी है। कुंवर ने कहा कि हर विषय को राजनैतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए समग्र विकास को लेकर प्रतिबद्ध धामी सरकार के कामों की भी प्रशंसा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर में सोने की चोरी के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं लगती क्योंकि कांग्रेस नेता पूर्व अध्यक्ष केदार नाथ धाम ट्रस्ट गणेश गोदियाल अभी तक कोई पुख्ता प्रमाण देने में असफल रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *