हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संरक्षक मंडल के सदस्य बने सरदार परमजीत सिंह संटी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यापारी सरदार परमजीत सिंह संटी को संगठन के संरक्षक मंडल का सदस्य मनोनीत किया है।
परमजीत सिंह के मनोनयन पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसपाल कोहली, युवा इकाई प्रदेश प्रभारी आफताब हुसैन, महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हर्ष जलाल, जगजीत सिंह चड्ढा, राकेश गोयल, मनोज खुल्वे, खीम सिंह बिष्ट, भास्कर सुयाल ने हर्ष जताया है। इधर परमजीत सिंह ने अपने मनोनयन पर संगठन का आभार व्यक्त करते हुए संगठन व व्यापारी हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *