घर से भागकर दिल्ली में शादी करने वाला‌ प्रेमी-युगल हल्द्वानी पहुंचा, पुलिस ने पकड़ा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दिल्ली में प्रेम-विवाह करके प्रेमीयुगल भागकर हल्द्वानी पहुंच गया। यहां परिचित की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने में बैठा दिया। युवक यूपी के मुरादाबाद व युवती रामपुर की रहने वाली है। दोनों दिल्ली में कामकाज के चलते किराये पर रहते हैं और वहीं प्रेम-विवाह किया। युवती के परिजनों की तहरीर पर दिल्ली पुलिस ने खोजबीन शुरू की। छिपने के लिए प्रेमी-युगल हल्द्वानी आए थे। यहां जिस परिचित के घर छिपे थे, उसने पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया। पुलिस के अनुसार युवक दिल्ली में ऑटो चलाता है। युवती के पिता अस्पताल में काम करते हैं। बीती 12 अगस्त को दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। इसके बाद से एक शहर से दूसरे शहर भटक रहे हैं। बेटी के लापता होते ही परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर दिल्ली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने तलाश शुरू की। दो दिन पहले ही प्रेमी युगल कोतवाली क्षेत्र निवासी अपने एक परिचित के घर आए थे। यहां परिचित ने ही पुलिस को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *