हल्द्वानी में बेकफुट पर आया प्रशासन, रिंग रोड का सर्वे दोबारा होगा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी में रिंग रोड को लेकर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने आज शनिवार को संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लोगों द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध के बाद अपनी स्थिति को स्पष्ट किया है।

https://youtu.be/C068d2df400?si=7Csl9rHiF9u5vaHq

उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि हल्द्वानी में चार फेज में बनने जा रही है रिंग रोड का सर्वे किया गया जिसमें लोगों से आपत्तियां मांगी गई थी जिसमें 181 आपत्ति दर्ज की गई हैं।‌ जिसके बाद लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 45 मीटर चौड़ाई वाली सड़क अब 30 मीटर की चौड़ाई के आधार पर बनाई जाने के बारे में विचार हो रहा है। इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देशों पर पांच अन्य विकल्पों पर विचार हो रहा है । इन सभी विकल्पों का सर्वे अगले दो महीना में पूरा हो जाएगा। इसके बाद शासन स्तर पर रिंग रोड को लेकर कोई फैसला होगा। फिलहाल लोगों को रिंग रोड को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांतियां में नहीं पड़ना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *