हल्द्वानी: संदिग्ध परिस्थितियों में तीन किशोर लापता, पुलिस तलाश में जुटी 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। तीनों किशोर दोस्त बताए गए हैं। परिजनों ने  काफी ढूंढ-खोज की लेकिन उनका पता नहीं चला। इस मामले में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार जवाहरनगर बनभूलपुरा के रहने वाले 13 वर्षीय दिपेश आठवीं और 12 वर्षीय रोहित और 12 वर्षीय शेखर कक्षा सात में पढ़ते हैं और अच्छे दोस्त हैं। परिजनों के मुताबिक तीनों बीती रविवार को दोपहर मोहल्ले में खेल रहे थे। इसके बाद दोपहर में तीनों अचानक लापता हो गए। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने बनभूलपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की जांच में तीनों दोस्त एक साथ सीसीटीवी में देखे गए। फुटेज में रोहित के कंधे पर एक बैग टंगा नजर आया, वह घर से तीन सौ रुपये भी ले गया है। पुलिस के मुताबिक तीनों की तलाश की जा रही है, वे आखिरी बार सीसीटीवी में रेलवे स्टेशन रोड पर दिखाई दिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *