ढोलक बस्ती के बच्चों को शिक्षित करने के लिए किया प्रेरित, तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता शिविर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड राज्य राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलियानी के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन गुलिस्तां अंजुम और पैरालीगल वॉलंटियर उमा भंडारी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हल्द्वानी ढोलक बस्ती रेलवे स्टेशन के पास किया गया। जिसमें बस्ती के लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रिया कलापों से अवगत कराया। लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताते हुए लोक अदालत में निपटाये जाने वाले मामलों एवं मानसिक रुप से अस्वस्थ व्यक्तियों के लिए नालसा द्वारा दी जाने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं से लोगों को अवगत कराया। साथ ही तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव गुलिस्तां अंजुम ने बस्ती के लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *