आकृति सोसायटी के दीपावली मेले का रंगारंग आगाज

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के जज फार्म में आकृति सोसायटी द्वारा आयोजित मेले का शुभारंभ बीत रविवार को नैनीताल के सांसद अजय भट्ट के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रान्तीय कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष मधुकर बनोला, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में रंगारंग कार्यक्रम से मेले का आगाज हुआ।

Advertisement

आकृति सोसायटी के दीपावली मेले का रंगारंग आगाज

पहले दिन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।  सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलांजला म्यूजिक डांस एकेडमी, आकृति सोसायटी, आकृति ऐंजल एकेडमी, कुंदन लाल, स्नेहा के द्वारा प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में सोसायटी अध्यक्ष कुसुम दिगारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम में शांति जीना, शर्मिला मित्रा, ममता बिष्ट, गीता बिष्ट, भगवती बिष्ट, गरिमा शर्मा, डॉ.नीरज वार्ष्णेय, अमित भारद्वाज, शोभा बिनवाल, हिमानी पंत, कोमल कार्की, तनिष्का राठौर, कर्णवीर दिगारी, अर्जिता सिंह, उर्वशी बोरा आदि सोसायटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता हर्षवर्द्धन पांडे ने किया।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement