जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल बद्रीपुरा में नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राजकीय जूनियर हाइस्कूल बद्रीपुरा हल्द्वानी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक नुक्कड़ नाटक करवाया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता कर समाज में नाबालिगों के शोषण को दर्शाने के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदान की जानी वाली सहायताओं के बारे में भी जागरूक किया गया। न्याय मित्र नरेंद्र सिंह द्वारा राष्ट्रीय, राज्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति के गठन के उद्देश्यों, टोल फ्री नंबर, राष्ट्रीय लोक अदालत, साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक शंभू दत्त थुवाल आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *