नैनीताल बस स्टेशन को लेकर रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने फूंका आंदोलन का बिगुल

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड परिवहन निगम रोडवेज कार्यशाला फरसौली भवाली में संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड परिवहन निगम की बैठक की अध्यक्षता सचिव लीला बोरा व संचालन कर्मचारी नेता एलडी पालीवाल ने किया। बैठक में संयुक्त मोर्चे से जुड़े उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, रोडवेज इंप्लाइज यूनियन, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, भारतीय मजदूर संघ‌ के पदाधिकारी मौजूद रहे। संयुक्त मोर्चे में गठित यूनियनों ने स्पष्ट रूप से कहा की निगम प्रबंधन द्वारा नैनीताल बस स्टेशन का स्वामित्व लेने में शिथिलता बरत रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बस स्टेशन को कुमाऊंनी शैली में विकसित किए जाने के लिए तोड़ा गया और सौंदर्यीकरण करने के बाद परिवहन निगम को हस्तांतरित नहीं किया गया। यूपी रोडवेज के समय से परिवहन निगम की यह संपत्ति है। संयुक्त मोर्चा ने आरोप लगाया कि सौंदर्यीकरण का काम पूरा होने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा बस स्टेशन को उत्तराखंड परिवहन निगम को हस्तांतरित न करते हुए अलग-अलग 6 विभागों को आवंटित कर दिया गया जो कि नियम विरुद्ध है। बस स्टेशन का स्वामित्व उत्तराखंड परिवहन निगम को दिया जाना चाहिए, क्योंकि नैनीताल बस स्टेशन में परिवहन निगम का लीगल सेल कार्यालय, पूछताछ कक्ष, ऑनलाइन बुकिंग ऑफिस, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी कार्यालय, सहायक महाप्रबंधक कैंप कार्यालय, यात्री प्रतीक्षालय, कर्मचारी संगठनों के 5 कार्यालय, उत्तराखंड परिवहन निगम का गेस्ट हाउस है । इसके बावजूद स्टेशन परिवहन निगम को न सौंप कर अन्य विभागों को आवंटित किया जा रहा है, इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारी संयुक्त मोर्चा कुमाऊं मंडल द्वारा दिए गए आंदोलन नोटिस के संबंध में शाखा द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए विधिवत आंदोलन की तैयारी की गई जिसके क्रम में प्रथम चरण में 4 अक्टूबर को भवाली डिपो का संचालन पूर्ण रूप से बंद रखते हुए नैनीताल बस स्टेशन में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। द्वितीय चरण में 7 अक्टूबर को मंडलीय प्रबंधक संचालक कार्यालय काठगोदाम के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तृतीय चरण में 14 अक्टूबर से संपूर्ण कुमाऊं क्षेत्र में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के साथ ही कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन व निगम प्रबंधन की रहेगी। बैठक में इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री सतनाम सिंह, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से शाखा अध्यक्ष टीका सिंह मेहरा, शाखा मंत्री दीपक कुमार, भारतीय मजदूर संघ से शाखा अध्यक्ष सीमा सिंह, शाखा मंत्री भगवती पांडे, हेम बेलवाल, अखिलेश जोशी, लखन लाल, जगदीश सिंह, विद्यासागर, संतोष कुमार, जीवनलाल, सुरेखा शर्मा, ललित मेहरा, मनोज जोशी, गोपाल सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय, गिरीश सुयाल, आदि लोग मौजूद रहे।
—————————–
संयुक्त मोर्चा कुमाऊं क्षेत्र द्वारा नैनीताल बस अड्डे को उत्तराखंड परिवहन निगम को हस्तांतरित न किए जाने के संबंध में संयुक्त मोर्चा द्वारा एक सूत्रीय आंदोलन का नोटिस दिया गया है।  जिसमें तीन चरणों में आंदोलन होगा जिसमें रोडवेज के सभी कर्मचारी भागीदारी करेंगे
नैनीताल बस स्टेशन को लेकर रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने फूंका आंदोलन का बिगुल
एलडी पालीवाल।‌
एलडी पालीवाल
संयोजक संयुक्त मोर्चा कुमाऊं क्षेत्र , मंडल अध्यक्ष उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement