समुदाय विशेष के युवक ने हिंदू युवती को झांसा देकर दुष्कर्म किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हिंदू लड़की को अपने प्यार में फंसाने के लिए शादाब को जितने झूठ बोलने पड़े बोले और आखिरकार वह कामयाब हो गया। उसने लड़की को अपने प्यार के झांसे में लिया और शादी का झूठा वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अंत में जब लड़की शादी का दबाव बनाने लगी तो आरोपी मुकर गया। लड़की पुलिस के पास पहुंची और अब आरोपी शादाब सलाखों के पीछे हैं। पुलिस के मुताबिक, ऊधमसिंहनगर के शक्तिफार्म की रहने वाली एक लड़की हल्द्वानी में किराए के मकान में रहकर एक मोबाइल शॉप में नौकरी करती है। इसी मोबाइल की दुकान में आरोपी शादाब काम करता था, जो मूलरूप से मेरठ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पीड़िता का आरोप है कि साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती बदली और फिर एक दिन शादाब ने प्यार का इजहार किया।
चूंकि शादाब मुस्लिम था तो पीड़िता ने इंकार कर दिया, लेकिन शादाब बोला कि वह उसके लिए मुस्लिम धर्म भी छोड़ देगा। पीड़िता को शादाब पर भरोसा हो गया। उसने वादा किया कि वह उससे शादी करेगा। इसी वादे की आड़ में शादाब ने कई बार पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और अंत में शादी से मुकर गया। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। बुधवार को नैनीताल रोड से शादाब की गिरफ्तारी की गई। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि शादी से मुकरने के बाद शादाब अपनी करतूत को छिपाने की कोशिश में जुट गया। उसने चालाकी दिखाते हुए युवती के मोबाइल फोन से सभी चैट, फोटो और वीडियो डिलीट कर दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *