महाराज चंद्रदेव की जयंती और गुरु पूर्णिमा का पर्व रम्पुरा में श्रद्धाभाव से मनाया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर। महाराज चन्द्रदेव जी की जयंती एवं गुरु पूर्णिमा का पर्व रम्पुरा में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रम्पुरा स्थित महाराज चन्द्रदेव की मूर्ति पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि महाराज चन्द्रदेव का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज को एकता, सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने के साथ उनके बताए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने महाराज चन्द्रदेव जी के चरणों में नमन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सोमपाल चन्द्रा, कल्याण सिंह, जमुना प्रसाद, गेंदन लाल, चन्द्र मोहन गावड़ी, ललित बिष्ट, केरू मंडल, राजीव चन्द्रा, रूपदर्शन चन्द्रा, ओमकार चन्द्रा, रोशन लाल चन्द्रा, विजय पाल चन्द्रा, विनोद चन्द्रा, रतन लाल चन्द्रा, सुरेश चन्द्रा, विरेन्द्र चन्द्रा, सुभाष चन्द्रा, अशोक चन्द्रा, श्याम लाल चन्द्रा, राजू चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *