यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एसएसपी कार्यालय में घुसने से रोका, हंगामा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में महिला सुरक्षा की मांग को लेकर गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस की ओर से गेट पर रोकने से कांग्रेसी भड़क गए। उन्होंने गेट पर बैठकर विरोध किया। उनका कहना था शहर में महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। वह शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस उन्हें रोक रही है। जबकि सत्ता पक्ष के नेता बेरोकटोक रोज ज्ञापन देने आते हैं, उन्हें कोई नहीं रोकता। प्रदर्शन करने वालों में संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, पार्षद परवेज खान, गौरव खुराना आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *