बाजार में अराजकता, ठेले वालों ने व्यापारी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी बाजार क्षेत्र में ठेले वालों की बढ़ती गुंडागर्दी के खिलाफ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ा रुख अपनाया हे आज एक व्यापारी अनुज अग्रवाल साथ रास्ते से ठेला हटाए जाने को लेकर ठेले वालों ने मारपीट की तथा जानलेवा हमला किया। आज बुधवार को ठेले वालों ने व्यापारी को कारखाना बाजार से सदर बाजार तक दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस मारपीट में व्यापारी की चेन और अन्य सामान भी गिर गया और ठेलों वालो की इतनी हिम्मत बढ़ गई कि मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी भी दी गई किसी तरह व्यापारियों के एकत्र होने पर ठेले वाले भाग खड़े हुए ठेले वालों की इस गुंडागर्दी के खिलाफ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता और सह संयोजक देवेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक हुजूम कोतवाली प्रभारी श्री राजेश यादव जी से मिला और उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए व्यापारी पर हमले को दोषियों को अति शीघ्र पकड़ने के लिए कहा जिस पर व्यापारी की प्रथम सूचना रिपोर्ट पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए दो अपराधियों की धरपकड़ की गई और अन्य अपराधियों को पकड़ने का शीघ्र आश्वाशन दिया गया।

घायल‌ व्यापारी।

वीरेंद्र गुप्ता और देवेश अग्रवाल ने कोतवाली प्रभारी से कहा कि बाजार क्षेत्र से समस्त ठेले हटाए जाय और दुकानों के आगे का अतिक्रमण हटाया जाय इस पर पुलिस प्रशाशन ने व्यापार मंडल से कहा कि नगर निगम और शहर प्रशासन कार्यवाही करे तो पुलिस इसको अमल में लाएगी इस संदर्भ में व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर वार्ता की कि बाजार क्षेत्र को ठेले से मुक्त किया जाय और दुकानों के आगे जो दुकानदार ठेले लगवाता हे उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए अन्यथा अति शीघ्र व्यापारी बाजार बंद को मजबूर होगा आज कोतवाल श्री राजेश यादव से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने वालो में प्रमुख रूप से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी विरेंद्र गुप्ता सह संयोजक देवेश अग्रवाल महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल चमन गुप्ता हरिमोहन अरोरा मिक्की चड्ढा विमल शर्मा विशाल गोल्डी सुशील पप्पी नीरज प्रभात गर्ग तनुज गुप्ता कनिष्क ढींगरा आदि में व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *