कुमाऊं से बहू-बेटे के साथ प्रयागराज गई महिला की भगदड़ में मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज संगम में मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा के वार्ड तीन निवासी 57 वर्षीय गुड्डी देवी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किच्छा से बीती सोमवार रात को महाकुंभ के लिए तीन बसें रवाना हुई। इन्हीं बस में सवार एक महिला की बीती रात प्रयागराज में मची भगदड़ में कुचल जाने से मौत हो गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे और बहू के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थी, जब भगदड़ मची तो महिला अपने बेटे और बहु से बिछुड़ गई। महिला का शव आज बुधवार 29 जनवरी की सुबह बरामद हुआ। इधर परिजन शव यहां ला रहे हैं।
गुड्डी देवी का फाइल फोटो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *