कुमाऊं में यहां कैबिनेट मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर विधानसभा में पर्वतीय मूल के लोगों को के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए अल्मोड़ा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया और उनके पुतले की शवयात्रा निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रेमचंद अग्रवाल प्रदेश में क्षेत्रवाद का जहर घोल रहे हैं। नवनिर्मित पार्किंग स्थल से चौघानपाटा तक यात्रा निकालने के बाद कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज व शहर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,‌ महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *