एमबीपीजी कालेज में तमंचा लेकर पहुंचे छात्र की पिटाई, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को एक छात्र तमंचा लेकर पहुंच गया। उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ने बताया कि प्रचार के दौरान आरोपी उनके पास पहुंचा और तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। साथ ही चुनाव में नामांकन वापस लेने और उनके समर्थकों को प्रचार प्रसार न करने का दबाव भी बनाया। इस दौरान छात्र की अन्य छात्रों ने पिटाई लगा दी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने हथियार छीन पुलिस को दिया।मामले में वशिष्ठ कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तमंचा लाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

छात्र से बरामद तमंचा।