हल्द्वानी बस स्टेशन में रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन काठगोदाम डिपो के कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगो के लिये स्टेशन परिसर में यूनियन के कार्यालय हल्द्वानी में बैठक की। उसके उपरांत डिपो परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया।‌ कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया। बैठक में विभाग और कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिये चर्चा की गई। 1-विशेष श्रेणी -संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाय, 2-ई एस आई-गोल्डन कार्ड से कर्मचारियों को समुचित लाभ दिलाया जाय, 3-कार्यशाला में वाहन स्पेयर पार्ट्स के आभाव में एक महीने से ज्यादा से खड़ी है, 4-समय संचालन कक्ष में कर्मचारियों के साथ भेदभाव नीति को दूर किया जाय, 5-काठगोदाम डिपो में पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था की जाय,6-अनुबंधित सी एन जी और वाल्वो बसों में कार्य कर रहे चालक मुख्यायल के निर्देशानुसार वर्दी दी जाय ओर उनका सत्यापन किया जाय, 7-परिचालक हाजरी रजिस्टर में अनियमितता की जा रही है 8-समय संचालन कक्ष में परिचालकों से ड्यूटी न ली जाय,9-डिपो में वाहन की सफाई-धुलाई नही हो रही है,9-कर्मचारियों के पूर्व के देयकों का भुकतान अतिशीघ्र किया जाय,10 -काठगोदाम डिपो से समय संचालन कक्ष को हल्द्वानी शिप्ट किया जाय,वहाँ निर्माण कार्य चल रहा है।‌ कोई भी घटनाक्रम घट सकता है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, शाखा अध्यक्ष मनोज भट्ट, शाखा मंत्री सूरज बाबू, किशोरी लाल, आंनद बिष्ट, रेहान अली, गर्वित तिवारी, कैलाश कांडपाल, निर्मल जोशी, रंजीत सिंह, बिशन राम,अजय श्रीवास्तव,यशपाल सिंह,संदीप बिष्ट,शिव कुमार,सुखजीत सिंह, राजेंद्र सिंह,दीपक कुमार,वाई पी काम्टे,जयद्रथ सिंह,अजय कुमार,अनिल तिवाडी, कमल बिष्ट,प्रदीप शर्मा,इकबाल अहमद,अब्दुल हई,उमेश कुमार आदि मौजूद थे।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *