कालेज के छात्रों ने महिला प्रोफेसर और उनके पुत्र के खिलाफ कार्रवाई को‌ हंगामा काटा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं के इस विश्वविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों और बाहरी युवक के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर में तैनात महिला प्रोफेसर और उसके पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों ने विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का भी घेराव किया। सोबन सिंह जीना परिसर में बीते बुधवार को गणित विभाग में छात्रसंघ पदाधिकारी पर बाहरी युवक की ओर से किए हमले के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने घटना में शामिल परिसर की एक प्राध्यापिका उनके पुत्र सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर विरोध प्रदर्शन किया। भड़के छात्र ने विवि के कुलपति का घेराव कर प्राध्यापिका को फौरन निलंबित करने की बात पर अड़ गए। नाराज छात्रों ने दोपहर की पाली की परीक्षाएं भी नहीं होने दी। विवि प्रबंधन से प्राध्यापिका पर कार्रवाई का पत्र जारी होने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। तब जाकर कहीं परीक्षाएं शुरू हो सकी। बृहस्पतिवार को आक्रोशित छात्रों ने कुलानुशासक डाॅ. दीपक का घेराव कर एक विभाग की विभागाध्यक्ष को पद से हटाने और उनके पुत्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *