मुख्यमंत्री धामी का तीन अगस्त को रामनगर व हल्द्वानी दौरा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 03 अगस्त (शनिवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान बताया कि मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12ः00 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा दून युनिवर्सिटी हैलीपैड से प्रस्थान कर 12ः45 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। एक बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल छात्र महासंघ द्वारा आयोजित ’सर्वोदय-2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरान्त अपराह्न 2.15 बजे स्टेडियम हैलीपैड गौलापार काठगोदाम पहुंचेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *