इस वजह से कांग्रेस की केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तराखंड में श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का आज शुक्रवार को दसवें दिन में कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा व वरिष्ठ कांग्रेसजन द्वारा निर्णय लिया गया की केदारनाथ में आयी आपदा में सहयोग कर मार्ग खुलवाने व आपदा पीड़ितो को सहयोग करेंगे।
श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा केदारनाथ मार्ग सुचारु होने के उपरांत पुनः सुरू होगी। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने बताया कि केदारनाथ में कल्पना से भी ज्यादा दुर्घटना हुई है आसमान में लगातार अनेकों हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में देखे जा सकते हैं। कई परिवार रोते बिलखते नजर आ रहे हैं।‌ रेस्क्यू कर लोगों को एम्बुलेंस नियत स्थान में पहुंचा रही है, कई लोगों का अभी भी अता पता नहीं है।

Advertisement

तिवारी ने बताया कि केदारनाथ के दर्शन करने गए सैकड़ों श्रद्धालुओं की गाड़ियां कई दिनों से होटल व पार्किंग में खड़ी है। श्रद्धालुओं का लौट कर नहीं आना चिंता का विषय है। केदारनाथ पैदल मार्ग कई किलोमीटर बह चुका है
सरकार के इंतज़ाम नाकाफी है न राहत कैम्प न दवाइयां, रेस्क्यू युद्ध स्तर पर चलाने में सरकार असफल साबित हुई है।

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement