हल्द्वानी में मुख्यमंत्री धामी का हेलीपैड पर कमिश्नर और डीएम ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे।एफटीआई हेलीपैड पहुंचने पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने वहाँ उपस्थित जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जन-समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाये। इससे पूर्व एफटीआई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल समेत दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।