हल्द्वानी के घुडदौड़ा चांदनी चौक गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चुनाव प्रचार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

लोकसभा चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसके तहत आज मंगलवार 16 अप्रैल को नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर हल्द्वानी के घुड़दौड़ा चांदनी चौक गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 204 में जोर-शोर से प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।