हल्द्वानी: सड़क हादसे में घायल अल्मोड़ा के युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक अल्मोड़ा जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के क्वैराली, कटपुडिया निवासी 25 वर्षीय हिमांशु अधिकारी रामनगर में ढिकुली स्थित रिजॉर्ट में नौकरी करता था। बीती छह सितंबर को वह  ढिकुली से हल्द्वानी बाइक पर आ रहा था। कालाढूंगी में उसकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने हिमांशु को एंबुलेंस 108 की मदद से हल्द्वानी के मुखानी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की देर रात हिमांशु ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *