हल्द्वानी: महिला पत्रकार से युवकों ने की‌ अभद्रता, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं । ऐसा ही एक मामला नैनीताल जिले के लालकुआं से सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने महिला पत्रकार से अभद्रता कर दी। जानकारी के अनुसार महिला से छेड़छाड़ के मामले में लालकुआं कोतवाली पहुंचे कथाकथित हिंदूवादी संगठन के कुछ युवकों ने लालकुआं निवासी इलेक्ट्रॉनिक चैनल की महिला पत्रकार से अभद्रता कर दी। इस मामले मे पत्रकारों में गहरा आक्रोश जताया। आज रविवार की दोपहर लालकुआं व हल्द्वानी के पत्रकारों ने लालकुआं पुलिस से मिलकर दोषी युवाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस ने महिला पत्रकार अंजलि की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *