हल्द्वानी के देवखड़ी नाले में बहने से बची कार, बच्ची को सुरक्षित निकाला, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

Advertisement

हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्रों में आज आठ सितंबर रविवार को हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हुई बारिश से शहर के‌ नदी-नाले  उफान पर आ गए। इस बीच एक स्विफ्ट कार चालक तेजी से देवखड़ी नाले के पास से जा रहा था कि वह सड़क में बह रहे पानी के बहाव में फंस गया और कार बहने लगी पर वहां लगी रेलिंग की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान आसपास लोगों में भी अफरा तफरी का माहौल हो गया। कार में एक छोटी बच्ची और उसके माता पिता बैठे थे। इसी बीच देवखड़ी नाले के पास दुकान में मौजूद महिला व‌ पुरुष ने बहादुरी का परिचय देते हुए कार से बच्ची को अपने गोद में लेकर सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं अन्य लोग भी सुरक्षित बाहर निकल गए। इधर बारिश से नैनीताल रोड भी आज पानी से लबालब हो गई। ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त नजर आया।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement